केंद्रीय जेल बिलासपुर में अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच के गौशाला पहुचें गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल.

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2025

डेस्क//- केंद्रीय जेल बिलासपुर में अखिल भारतीय मंच दिवाकर जैन गौशाला 2006 में स्थापित किया गया था उस समय केवल 11 गाय से शुरू किया गया था गौशाला में आज लगभग 130 गाय है जिनकी सेवा जेल बंद कैदियों के द्वारा की जाती है सुबह शाम मिलकर लगभग 90 लीटर दूध का उत्पादन होता है जिसे बेचा जाता है साथ ही गाय के गोबर से अन्य उत्पाद भी बनाए जाते है..

जैसे दिए खाद गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने सेवा कर रहे कैदियों से बात करते हुए गाय सेवा करने के फायदा भी बताया और कहा की बहुत जल्द ही गो कास्ट और गौ मूत्र के लिए योजना बना कर कार्य शुरू करे इसके लिए शासन की ओर से मदद मिलेगी उन्होंने पूरे गौ शाला का निरीक्षण किया और भूमि विस्तार की योजना बनाने जेल प्रशासन करने को कहा गौ शाला की देखभाल करने वाले दिवाकर जैन समाज के लोगों से मुलाकात किया और इस कार्य को करने के लिए उन्होंने समाज को धन्यवाद ज्ञापित भी किया..

इस दौरान उनके साथ सुधीर जैन, महिपाल सुराना ,सुनीता जैन ,संजय यादव MIC मेंबर मनीष मोटवानी विश्वकि हिन्दू परिषद प्रांत सेवा प्रमुख,सुनीला जैन मेहकर महाराष्ट्र, डॉ ओतलवार जी ,जितेंद्र चौबे सहित जेल के अधिकारीगण उपस्थित रहे

Banner