पंजाबी बैडमिंटन लीग सीजन 1- उत्साह,अनुशासन व आपसी सौहार्द ने बनाया खेल को ऐतिहासिक..

# Neeraj Makhija | 04 Aug, 2025

बिलासपुर /-  पंजाबी समाज द्वारा आयोजित “पंजाबी बैडमिंटन लीग (PBL) – सीजन 1” ने खेल जगत में एक नया इतिहास रच दिया,आपको बता दे कि इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह, अनुशासन तथा आपसी सौहार्द के साथ इसे ऐतिहासिक बना दिया..

लीग के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, और खेल भावना के साथ मुकाबले को रोमांचक और प्रेरणादायक बनाया,प्रतिभागियों ने यह सिद्ध कर दिया कि पंजाबी समाज न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी संगठित और सक्रिय है..

PBL प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

7-10 वर्ष वर्ग 

रुबानी कौर भाटिया / अंशवीर सिंह खनूजा

11-15 वर्ष वर्ग

 गुरलीन कौर  / विवेकानंद जुनेजा

15-30 वर्ष डबल्स 

पवित छाबड़ा / मनराज छाबड़ा

आशु गंभीर / अथर्व गंभीर

30-45 वर्ष डबल्स

प्रिंस भाटिया / हरदीप गंभीर 

गुरदीप सिंह / जसप्रीत सिंह

45+ डबल्स 

पविंदर रजपाल / चिंटू अरविंद छाबड़ा 

सतपाल छाबड़ा / देवेंद्रपाल मक्कड़ विमेन डबल्स 

पूनम भाटिया / शीना छाबड़ा 

सहजप्रीत कौर / सोनल जुनेजा

कपल्स डबल्स 

डॉ. हरदीप / डॉ. खुशबू 

गुरदीप सिंह / प्रियंका

देखा जाएं तो इस आयोजन के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को एक मंच मिला, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और प्रेरणा की भावना को भी मजबूती मिली..

आयोजकों ने बताया कि यह महज़ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एकता, संस्कृति और खेल भावना का उत्सव था, टीम PBL ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही सीजन 2 का आयोजन और भी भव्य स्तर पर किया जाएगा, जिसमें नई ऊर्जा और नई प्रतिभाओं के साथ समाज का गौरव फिर से बढ़ाया जाएगा..

Banner