अपराधियों पर शिकंजा कसती प्रशासन..

# Neeraj Makhija | 24 Apr, 2025

बिलासपुर//- रात के 12 बजे चौक पे हुल्लड़ मचे,यह गीत जरूर है पर आजकल देखा जाएं तो ऐसा नजारा देखने सुनने को रोजाना ही मिल जाता हैं..

ऐसा ही कुछ बीती रात्रि भी हुआ जब जन्मदिन का केक काटने के बहाने बुलाकर युवकों ने दोस्त की ही पिटाई कर दी,हालांकि युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं,यह पूरा मामला थाना तारबाहर क्षेत्र का है..

मामले में मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी तुषार सलूजा उर्फ ऋषि ने थाना पहुंच शिकायत की उन्होंने बताया कि वह दयालबंद में लोहे की दुकान चलाते हैं रात्रि तकरीबन 12:45 में चकरभाटा स्थित सिंधी ढाबा में खाना खाने गए थे वहां से वापस आ रहे थें..

इसी दौरान उनके दोस्त रौनक छाबड़ा का फोन आया और उसने बोला कि मयंक गुप्ता का बर्थडे है,उसका केक काटने जाना है तुम भी विद्या नगर स्थित उसके निवास के पास जाओ..

जिसके बाद मैं अपने मित्र रमन सलूजा के साथ मयंक गुप्ता के घर के पास पहुंचा,वहां पहले से खड़े सिरगिट्टी निवासी अंशु खनूजा एवं रौनक ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दी और मेरे मना करने पर उन्होंने प्रार्थी पर हाथ मुक्के से मारपीट करनी शुरू कर दी,जिससे प्रार्थी को दाहिनी हाथ,छाती व गर्दन में चोट आई हैं.. बहरहाल पुलिस ने अंशु खनूजा व रौनक छाबड़ा के विरुद्ध धारा 296,351(2),115(2) व 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है..

Banner