डीएवी स्कूल उड़ा रहा सरकारी नियमों की धज्जियां..

# Neeraj Makhija | 23 Apr, 2025

तखतपुर - पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों का राजकीय शोक का ऐलान किया गया ! शोक के दौरान सरकारी भवनों पर तीन दिनों के लिए तिरंगा झुका कर रखा गया है..

 दुनिया के प्रतिष्ठित धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके लिए भारत ने 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य शोक की घोषणा की है ! इस दौरान, भारत के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका कर रखा गया है ! और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं किया जा रहा है मगर इस नियमों का पालन देवरी के डीएवी पब्लिक स्कूल में लागू नहीं होता 

प्रिंसपल नियमों को ताक में रख कर राजकीय शोक को दरकिनार करते हुए सरकारी नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे है ! आश्चर्यजनक बात यह भी है की प्रशासन भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल में अवकाश की घोषणा भी की जा रही है ! वही बच्चो को बीच दोपहर में बच्चो से नृत्य कराते रहे जिसको ले कर पालको में भी नाराज़गी देखी गई !

तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बावजूद भी प्राचार्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर स्कूल प्रशासन के लिए गहरी नाराजगी देखी जा रही है डीएवी के अर्घ शासकीय स्कूल में संगीत और नृत्य प्रस्तुति की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रहीं है । दुख की बात यह कि शोक की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने भी अपने कई आयोजन निरस्त कर दिए। बावजूद इसके डीएवी स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया।

Banner