बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ.

# Neeraj Makhija | 09 Mar, 2025

डेस्क//- बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है..

प्राचार्य, डॉ बी एस चावला और नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि बिलासपुर जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन के लिए शासकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में 10 से 12 मार्च को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है..

योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को ₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड एवं ₹6,000 की एकमुश्त वित्तीय सहायता (ग्रांट) दी जाएगी..

 इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल (https://pminternshi p.mca.gov.in) प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है..

आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10 वीं-12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है..

किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी। अधिक जानकारी के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, बिलासपुर के ईटी&टी इंजीनियरिंग के प्रोफेसर श्री उमाशंकर देवांगन, लेक्चरर श्रीमती शशिकला सिंह एवं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की लेक्चरर सुश्री सोनिया वाधवा से संपर्क करें।

Banner