निर्दलीय प्रत्याशी पंकज कर रहे सघन जनसम्पर्क,मिल रहा जनता का विजय-श्री आशीर्वाद..

# Neeraj Makhija | 07 Feb, 2025

बिलासपुर/- नगर निकाय चुनाव को महज अब महज तीन दिन ही बचे हैं जिससे सभी प्रत्याशियों की दिलो की धड़कन तेज होते जा ही हैं और माहौल भी गर्म होने लगा हैं..

आपको बता दे वार्ड क्रमांक 50 में निर्दलीय प्रत्याशी पंकज सिंह क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर हैं और उनके पक्ष में अलमारी छाप पर वोट देने की अपील कर रहें हैं..

वही जब हमने वार्डवासियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पंकज भैया हमेशा हम सब के दुख सुख में साथ रहते हैं,कांग्रेस ने इन्हें जब टिकट नही दी तो हम सभी ने इन्हें निर्दलीय खड़े होने जिद किया ताकि हम इन्हें पुनः जीताकर पार्षद बना सकें...

वही पंकज सिंह का कहना है कि उनका वार्ड की जनता से गहरा नाता है और वे हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहे हैं,जनता का समर्थन देखकर उनके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पार्टी से टिकट नहीं मिला, लेकिन मेरी असली ताकत मेरी जनता है, और वह इस बार भी मेरे साथ खड़ी है।"

जनता का मिल रहा आशीर्वाद, कांग्रेस व भाजपा में मची हलचल..

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज सिंह वार्ड में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हैं। उनका सरल व्यवहार और जनसेवा की भावना उन्हें जनता के करीब लाती है। क्षेत्र में उनके समर्थन में कई सभाएँ हो रही हैं और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं

 "हमेशा जनता के लिए किया काम, समर्थन मिलता रहेगा"

पंकज सिंह का कहना है कि वे बिना किसी पार्टी के बैनर के भी जनता की सेवा करते रहेंगे। उनका मकसद केवल विकास और जनता की भलाई है। उन्होंने वार्ड के नागरिकों से अपील की है कि वे "अलमारी छाप" को वोट देकर उन्हें सेवा का अवसर दें। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड क्रमांक 50 में इस निर्दलीय प्रत्याशी का बढ़ता प्रभाव कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की जीत की राह में कितना बड़ा रोड़ा बनती है..

Banner