हमेशा सुर्खियों पे रहने वाले "लोयला स्कूल"आज फिर सुर्खियों पर..

# Neeraj Makhija | 29 Jan, 2025

बिलासपुर। लोयला स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुए विवाद के बाद छात्रों ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र को अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर छात्रों की तलाश में जुटी है

सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाले श्रीजय कश्यप फार्मेसी के छात्र हैं। उनका छोटा भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में नौवमीं कक्षा का छात्र है। लक्ष्य ने बुधवार को अपने बड़े भाई को काल कर स्कूल बुलाया। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के समय श्रीजस अपने भाई को लेने के लिए स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद वे अपने भाई लक्ष्य को गेट से लेकर कार में बिठाने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान गेट के पास खड़े छात्रों ने उन्हें बुलाकर लक्ष्य के संबंध में पूछताछ की। इस पर श्रीजस ने बताया कि लक्ष्य उनका छोटा भाई है

 इतना सुनते ही वहां खड़े छात्रों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर एक छात्र ने पीछे से उनके सिर पर ईंट से वार किया। तब तक दो छात्रों ने लक्ष्य को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसी बीच एक छात्र ने चाकू निकालकर लक्ष्य के पेट में मार दिया। चाकू के हमले से लक्ष्य लहूलुहान हो गया। इसे देख हमलावर अपनी बाइक से भाग निकले। इधर श्रीजस और उसके दोस्तों ने घायल छात्र को अपोलो पहुंचाया। अपोलो में भर्ती कर घायल का उपचार किया जा रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर युवकों की तलाश कर रही है..

Banner