लाइफ टाइम सेवा सम्मान से सम्मानित हुई शशि आहूजा..

# Neeraj Makhija | 13 Jan, 2025

बिलासपुर// - साइंस कालेज मैदान में आयोजित बी.एन.आई.बिलासपुर उद्योग एंव व्यापार मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ शासन के उप मुख्यमंत्री अरूण साव,विशिष्ट अतिथि अमर अग्रवाल,.धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह,सुशांत शुक्ला,अटल श्रीवास्तव,दिलीप लहरिया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी.एन.आई.के अध्यक्ष डा.किरणपाल सिंह चावला साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति मे चार दशकों से समाज सेवा में समर्पित शशि आहूजा को शाल श्रीफल,लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा प्रदान किया गया...

मालूम हो कि श्रीमति आहूजा के प्रयासों से अनेक सामाजिक महिला संगठनो का गठन किया गया है,इन्होंने महिला उत्थान के साथ ही निरंतर सेवा गतिविधिया करती रहती हैं। विगत कई वर्षो से लगातार महिला दिवस के अवसर पर इन्हें अनेको बार नारी शक्ति अवार्ड,विशेष निशक्त सेवा अवार्ड,नवरत्न अवार्ड,वंडर वुमेन अवार्ड से नवाजा जा चुका है साथ ही नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरने लोगो को प्रेरित करती रहती हैं..

Banner