विश्व मधुमेह दिवस पर जुनेजा सुपर स्पेशिलईटी आई हॉस्पिटल में निशुल्क रेटिना जांच सिविल गुरुवार को..

# Neeraj Makhija | 13 Nov, 2024

डेस्क//- गुरुवार को विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में जुनेजा सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल में आँखों के रेटीना ( पर्दे ) का विशेष शिविर आयोजन किया जा रहा हैं,मालूम हो कि डायबिटीज या मधुमेह एक महामारी की तरह है। आज हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह से ग्रसित है। मधुमेह की वजह से शरीर के विभिन्न अंग जैसे आंख, हृदय, किडनी, ब्रेन में अनेक प्रकार की जटिल बीमारियां हो जाती है। मधुमेह आंखों में रौशनी कम करने से लेकर स्थायी अंधत्व कर सकता है। इसके लिए समय समय पर आंखों के पर्दे ( रेटीना ) की जाँच एवं बीमारी पाए जाने पर उसका तत्काल ईलाज अति आवश्यक है..

 मधुमेह की वजह से आंखों के पर्दे। ( रेटीना ) की सूक्ष्म नलिकाओं में छोटे छोटे सूक्ष्म छिद्र बन जाते हैं, जिसकी वजह से उन नलिकाओं का खून एवं पानी रेटीना ( पर्दे ) की सतह पर जमा होकर पर्दे में सूजन एवं ब्लीडिंग ( रक्तस्राव ) कर मनुष्य को अंधत्व की ओर ले जाते हैं। प्रतिदिन प्रतिपल शुगर की रोकथाम ( कंट्रोल ) एवं सही आहार, सही समय पर आहार, संतुलित भोजन, व्यायाम, रेगुलर डॉक्टरों द्वारा जांच, शेड्यूल अनुसार दवाईयों का उचित सेवन करने से मधुमेह संबंधित जटिलताओं से बचा जा सकता है..

 CMD चौक स्थित जुनेजा सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. राकेश जुनेजा एक सुप्रसिद्ध एवं प्रदेश में विख्यात, इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त, रेटिनल ( आँखों का पर्दा ) सर्जन है। डॉ. जुनेजा सर ने विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में मधुमेह से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क रेटीना स्पेशल जाँच शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक किया है जिसका अधिक से अधिक संख्या में आप लाभ ले सकते हैं..

 अधिक जानकारी हेतू हॉस्पिटल में संपर्क करें। 7389504205, 7389504106, 9695644325

Banner