चांद का दीदार कर सुहंगिनो ने खोला निर्जला व्रत..

# Neeraj Makhija | 21 Oct, 2024

बिलासपुर/-- नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रविवार को करवाचौथ पर्व की धूम रही,बाजारों में करवा, दिए, पूजा कलैण्डर, छलनी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, ज्वैलरी सहित आदि की स्थाई-अस्थाई दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई,यहां तक कि ब्यूटी पार्लर भी हाऊसफुल वाली स्थिति में रहे..

दिन भर महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। शाम अंधेरा घिरने से काफी पहले ही सजी-धजी महिलाओं का आपस में एकत्र होने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाएं कहीं खुले में या छतों पर करवे से चांद देखने की प्रतीक्षा में लग गईं। रात्रि में चांद दिखाई देने पर खुशी भरा शोर सब जगह से सुनाई देने लगा,बहुत से लोगों ने आतिशबाजी भी छोड़ी..

इसी क्रम में शिव टॉकीज के पास स्थित वीआईपी कॉलोनी के छाबड़ा होम्स में भी महिलाओं द्वारा रीतिरिवाज के साथ पूजा अर्चना कर करवाचौथ मनाया गया,इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही..

पूजा के दौरान पूनम छाबड़ा,आयसा छाबड़ा,कंचन छाबड़ा,ज्योति खंडूजा श्रद्धा खंडूजा,प्रीति सलूजा,हनी सलूजा,करिश्मा वैशाली निकिता नेहा शिवानी श्रुति खुशबू सुप्रीम रिचा सौम्या हर्ष प्राची गरिमा प्रियल अन्य महिलाएं उपस्थित रही

Banner