रास डांडिया के अंतिम दिन फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने मचाई धूम,शहरवासियों के साथ खेला गरबा..

# Neeraj Makhija | 09 Oct, 2024

बिलासपुर//-रास डांडिया में आज अंतिम दिन देश की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री मैंने प्यार किया फिल्म की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने धूम मचाते हुये शहरवासियों के साथ गरबा खेला। रास डांडिया के मंच पर आते ही फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में भारी भीड़ देखकर गदगद हो गई शहरवासियों को नमस्कार किया और भक्ति गीत एवं बालीवुड सांग की धुन पर जमकर रास गरबा खेला। उन्होंने शहरवासियों को माता की आराधना का पर्व नवरात्रि की बधाई देते हुये आयोजन समिति के प्रिंस भाटिया की जमकर तारीफ की..

बुधवार को जैसे ही भाग्यश्री मंच पर पहुंची शहरवासियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया और उन्होंने पूछा कैसे हो बिलासपुर के लोग। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में रास गरबा के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह इस प्रदेष का बड़ा रास डांडिया है। उन्होंने प्रिंस भाटिया के साथ गरबा भी खेला और मंच पर मौजूद महिलाओं, बच्चों के साथ तस्वीर भी ली और भीड़ में सेल्फी भी लेती रहीं..

उन्होंने कहा आज बिलासपुर आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है यहां के लोग माता देवी की आराधना में उत्साह से जुटे हैं। यहां की भीड़ इस बात की गवाह है। मंच पर काफी देर तक उन्होंने शहरवासियों के साथ अपनी बातें साझा कीं। भाटिया परिवार के द्वारा भाग्यश्री को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया में आखिरी दिन ऐतिहासिक भीड़ रही। देर रात तक लोग अपने परिवार के साथ यहां रास गरबा का आनंद लेते रहे। लोग आकर्षक वेशभूषा में साज सज्जा के साथ कार्यक्रम में षिरकत करने पहुंचे लोग..

इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि 34 साल पहले मैने प्यार किया फिल्म को देखने के लिये षिव टाकीज गये थे। भाग्यश्री ने इस फिल्म में अच्छा अभिनय किया। उन्होंने कहा कि प्रिंस भाटिया युवाओं के लोकप्रिंय आईकान हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का रास डांडिया के आयोजन में जनता को पूरा भरोसा है और जनता के भरोसे को कायम रखने का प्रयास प्रिंस भाटिया कर रहे हैं..

धर्मजीत ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रास डांडिया के मंच पर नामी गिरामी लोग मौजूद हैं। भाजपा, कांग्रेस के नेता, डाक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति यही कार्यक्रम की सफलता का पैरामीटर है। बिना किसी शोरगुल के हुल्लड़ के यह कार्यक्रम हो रहा है। मंच पर आज 3 विधायक एक साथ मौजूद थे और सभी ने भाटिया परिवार की तारीफ की..

विधायक सुशांत शुक्ला भाटिया फ्यूलस के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 3 दिवसीय रास डांडिया के आयोजन की तारीफ करते हुये कहा कि नवरात्रि पर्व में प्रिंस भाटिया शहरवासियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व पर हम सब उत्साह के साथ देवी मां की आराधना करते हैं और माता की भक्ति और शक्ति के साथ शहर के लोग यहां रास डांडिया कर रहे हैं..

जैजैपुर विधायक बालेष्वर साहू ने कहा कि फाउंडेशन के रास डांडिया को वे जैजैपुर तक तथा गांव तक ले जाने का प्रयास करेंगे। आयोजन की सफलता पर बधाई दी। आज रास डांडिया के अंतिम दिन तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जैजैपुर के विधायक बालेष्वर साहू, पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय, फील ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष आशा साहू, मुंगेली नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, आज तक इंडिया टु डे के स्टेट हेड सुमी राज्जप्पन, अपोलो हास्पिटल के सर्जन डा. सुनील केडिया, अपोलो हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनोज राय, शहर के उद्योगपति शिखर अग्रवाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंकी बत्रा, सीमा धृतेष, महेश दुबे, विरेंद्र गहवई, वरूण शर्मा, आकाश श्याम कश्यप ने माता भगवती की पूजा अर्चना कर रास डांडिया का शुभारंभ किया। लोग परिवार के साथ पहुंचे थे और देर रात तक गरबा का आनंद लिया..

आयोजन समिति के प्रमुख फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया के आखरी दिन शहरवासियों ने फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में देर रात तक रास डांडिया का लुत्फ उठाया। आयोजन समिति के द्वारा परिवार के साथ रास डांडिया में शामिल होने वालों की सुरक्षा, पार्किंग एवं खान पान की व्यवस्था की गई है। पिछले 7 साल से भाटिया फ्यूल्स के द्वारा फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमोलक सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह भाटिया, अर्जुन तिवारी, सुरेंद्र छाबड़ा, आलोक सिंह, मनीष अग्रवाल, प्रमोद सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, दुर्गा सोनी, विनीता यादव, सीमा शुक्ला, गजेन्द्र श्रीवास्तव, समीर अहमद के अलावा काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे,कार्यक्रम का संचालन रानी तथा मनुराज ने किया..

 देर रात तक सुभान, आइशा और ईशान के गरबा गीतों बालीवुड गीतों की थीम पर झूमते रहे लोग। प्रिंस भाटिया ने शहरवासियों तथा अतिथियों का आभार जताया फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मनानित किया..

 उन्होंने कहा कि 3 दिनों तक शहरवासियों ने नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया का आनंद लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर अवनीश शरण तथा पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के प्रति आभार जताया। रास डांडिया के आयोजन में भागीदारी निभाने वाले सभी के प्रति आभार जताते हुये कहा कि पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह तथा उनकी पुलिस टीम की जितनी सराहना की जाये वह बहुत कम है। इस आयोजन को सफल बनाने में पुलिस जवानों का भी सहयोग रहा है जिनके द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई। जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल हो सका..

प्रिंस भाटिया ने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन हर साल निर्विवाद रूप से हो रहा है। आने वाले समय में भी इसी तरह शहरवासियों का प्यार और सम्मान तथा प्रषासन का सहयोग मिलता रहेगा तो आगे बड़े रूप में इस आयोजन को किया जायेगा। प्रिंस भाटिया ने कहा कि रास डांडिया के माध्यम से लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और एक पारिवारिक माहौल में पूरी सुरक्षा के साथ इस आयोजन को करने के लिये वे प्रयास करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी का आभार जताया। रास डांडिया में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान रास डांडिया के अंतिम दिन कार्यक्रम में भाग लेकर बेहतर प्रदर्षन करने वालों को सम्मानित किया गया..

 3 दिनों तक रास डांडिया में बेहतर प्रदर्षन, बेहतर वेषभूषा छोटे बच्चे, जो बच्चे अच्छे ड्रेस पहनकर आये, बेस्ट डांस किड गर्ल, बेस्ट ड्रेसेस महिलाऐं, पुरूष वर्ग में बेस्ट डांस, बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट ग्रुप ड्रेसेस, बेस्ट ट्रेडिषनल ग्रुप एवं बेहतर और सुंदर दिखने वाले 24 ग्रुप एवं 28 सिंगल पुरस्कार आयोजन समिति के द्वारा दिये गये। आज एक से बढ़कर एक ग्रुप डांस में आकर्षक वेषभूषा में महिलाऐं, बच्चे एवं पुरूष ने रास गरबा में शानदार प्रदर्षन किया..

Banner