रास डांडिया का हुआ शानदार शुभारंभ,फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी खेल मैदान में मनारा चोपड़ा ने जमकर खेला गरबा.

# Neeraj Makhija | 06 Oct, 2024

बिलासपुर//- रविवार को रास डांडिया के शुभारंभ अवसर पर आज देश की जानी मानी कलाकार बिग बास फेम सीजन 8 की रनर अप मनारा चोपड़ा ने आज शहरवासियों के साथ जमकर गरबा खेला,इस दौरान उन्होंने बिलासपुर की जमकर तारीफ की साथ ही फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में भारी भीड़ देखकार वह गदगद हो गई और नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया में शहरवासियों की भागीदारी देखकर बेहद खुश हुई,वही उन्होंने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया के आयोजक प्रिंस भाटिया एवं उनके टीम की जमकर तारीफ की। मनारा चोपड़ा ने आज रास डांडिया के मंच पर जमकर धूम मचाया। उन्होंने मंच पर महिलाओं के साथ गरबा भी खेला और बच्चों के साथ तस्वीर भी ली..

 

बालीवुड सांग नवरात्रि पर्व में कार्यक्रम के अतिथियों ने दुर्गा माता की अराधना एवं पूजा अर्चना कर रास गरबा का शुभारंभ किया,विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी और इस बड़े आयोजन की प्रशंसा करते हुये कहा कि भाटिया फ्यूल्स द्वारा आयोजित रास डांडिया में आज शहर के महिलाऐं, बच्चे यहां गरबा करने पहुंचे हैं। गीत संगीत के बीच नवरात्री पर्व में पूरी तैयारी के साथ शहरवासी को देखकर अच्छा लग रहा है। सबका आषीर्वाद प्रिंस भाटिया को मिल रहा है। कम समय में इन्होंने ऊंचाईयों को प्राप्त किया है माता रानी की कृपा से छत्तीसगढ़ खुशहाल रहे..

विधायक अटल श्रीवास्तव ने आयोजन समिति के प्रिंस भाटिया की तारीफ करते हुये कहा कि क्रिकेट की नर्सरी किसी ने तैयार की है तो वह है प्रिंस भाटिया और फाउंडेषन एकेडमी क्रिकेट खेल मैदान से राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं इस आयोजन का शहर को इंतजार रहता है। रास डांडिया के माध्यम से शहरवासियों को एक मंच पर लाने की अच्छी पहल कर रहे हैं..

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया में पहुंचे अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने भी यहां गरबा खेला और नवरात्री पर्व की बधाई दी। पुलिस प्रशासन के भी अधिकारी यहां मौजूद रहे..

आज के कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक अटल श्रीवास्तव, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, अमोलक सिंह भाटिया, हरि भूमि के स्टेट हेड आईएनएच हिमांषु द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल टाह, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, हरि भूमि के संपादक प्रवीण शुक्ला नई दुनिया के संपादक डा. सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्णचंद्र पाढ़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नीरज चंद्राकर, एसीसीएल के सीवीओ हिमांषु जैन, डा. राजकुमार खेत्रपाल, रविन्द्र सिंह, महेश दुबे,अशोक टुटेजा, सीमा पाण्डेय के अलावा काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने आज रास डांडिया में शिरकत की..

पूरी सुरक्षा के साथ आज शहरवासियों ने फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में देर रात तक रास डांडिया का लुत्फ उठाया..

 आयोजन समिति द्वारा परिवार के साथ रास डांडिया में शामिल होने वालों की सुरक्षा, पार्किंग एवं खान पान की व्यवस्था की गई है। पिछले 7 साल से भाटिया फ्यूल्स के द्वारा फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है..

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरमीत सिंह, विधायक अटल श्रीवास्तव की पत्नी नीतू श्रीवास्तव,उषा किरण बाजपेई, अंबालिका साहू, समीर अहमद,अशोक सिंह ठाकुर उपस्थित रहें..

वही आज के कार्यक्रम का संचालन रानी तथा मनुराज ने किया..

प्रिंस भाटिया ने किया अतिथियों का स्वागत कहा सभी अतिथि परिवार के सदस्य..

दुर्गा माता की पूजन आरती के बाद मंच पर रास डांडिया के आयोजन समिति के प्रमुख तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने रास डांडिया में पधारे अतिथियों को भगवान रामलला की मूर्ति प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों तथा कार्यक्रम में आये अतिथियों ने रास गरबा के आयोजन को सफल बनाया..

 उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार भी जताया और कहा कि शहरवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये कहा है यह आयोजन हम सबका है जिसमें पूरे शहर की भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि इस समंच पर कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी बड़ी हस्तियों से यह मंच भरा पड़ा है..

 सामाजिक संरचना और पूरे समाज की भागीदारी रास गरबा

हरिभूमि स्टेट हेड आईएनएच के हिमांषु द्विवेदी ने कहा कि भाटिया परिवार से उनकी पुरानी पहचान है। प्रिंस भाटिया सभी की उम्मीदों पर खरा उतरें माता रानी की कृपा उन पर बनी रहे। रास गरबा का यह आयोजन हमारी पहचान बनी और प्रिंस भाटिया ने सामाजिक संरचना के साथ पूरे समाज को जोड़ने यह आयोजन किया। यह बहुत बड़ा आयोजन है भाटिया परिवार को उन्होंने बधाई दी और कहा कि ऐसा आयोजन नवरात्रि रास डांडिया और मंच पर धरमलाल कौषिक और धर्मजीत साथ साथ हैं। 4 विधायक एक साथ एक मंच पर हैं

 मां भगवती की शक्ति की आराधना करने रास गरबा - धर्मजीत

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि मातारानी की कृपा हमस ब पर बनी रहे। मां भगवती की शक्ति का पर्व नवरात्रि में हम माता रानी को प्रसन्न करने के लिये रास गरबा खेलते हैं। माता की शक्ति का यह पर्व जीवन में प्रभावशाली रहे। मंच पर आज 4 विधायक मौजूद थे और सभी ने भाटिया परिवार की तारीफ की।

Banner