फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया 6 से,महिलाओं की सुरक्षा एवं परिवार के साथ नवरात्रि पर्व समिति की प्राथमिकता..

# Neeraj Makhija | 04 Oct, 2024

बिलासपुर//- छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया में शहर के लोग सबसे बड़े मैदान में गरबा खेलेंगे,नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भाटिया फ्यूल्स के द्वारा तीन दिवसीय रास गरबा के लिए बहुत ही आकर्षक स्टेज तैयार किया जा रहा है साथ ही आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है,बता दे आपको फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में नवरात्रि पर्व पर 6-7 एवं 8 अक्टूबर को होने वाले रास डांडिया को भव्य बनाने के लिए बड़े रूप में तैयारी की जा रही है और यह कार्यक्रम का लगातार 8वां वर्ष है..

आयोजन समिति द्वारा इस बार भी महिलाओं की सुरक्षा, लोग परिवार के साथ यहां पहुंचे खान पान की बेहतर सुविधा, पार्किंग तथा एक अच्छे माहौल में शहर के लोग सेलिब्रिटी के साथ रास गरबा कर सके इसे प्राथमिकता दी गई है ताकि नवरात्रि पर्व में शहर के लोग यहां रास गरबा का आनंद ले सकें। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मेगा रास डांडिया के लिए आयोजन समिति के द्वारा इस बार भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है जिसमें 10000 फीट का स्टेज होगा। कार्यक्रम को आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए मंच में 3000 फीट का एलईडी स्क्रीन लगाया जा रहा है जिसमें पूरे कार्यक्रम की तस्वीर दिखाई देगी..

शहर के लोग फिल्मी हस्तियों के साथ एक लाख वर्ग फीट में तीन दिनों तक 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को रास गरबा खेलेंगे..

फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में रास डांडिया की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। रास डांडिया में भाग लेने वाले परिवार की सुरक्षा के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि किसी प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। लोगों के वाहनों की सुरक्षा एवं यातायात को सुगम बनाने के लिए 3 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के युवा महिलाऐं बच्चे फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान के एक लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में रास डांडिया करेंगे यहां लोग और यहां लोग पूरे परिवार के साथ नवरात्रि पर्व में रास डांडिया में शामिल हो सके उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में भाटिया फ्यूल्स के द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है..

आज रास गरबा के रिहर्सल में दूसरे दिन काफी संख्या में शहर वासी पहुंचे,महिलाएं और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला...

6  7 एवं 8 अक्टूबर को मेगा रास डांडिया में फिल्मी हस्तियां भाग्यश्री एवं मनारा चोपड़ा शहरवासियों के साथ गरबा खेलेंगी। शहर में इस बार भी इस मैदान में नवरात्रि पर्व की धूम मचाने लोगों में काफी उत्साह है। आज बारिष में भी महिलाऐं बच्चे गरबा का रिहर्सल कर रहे हैं..

Banner