तो शहरवासियों इस बार भाग्यश्री और मनारा चोपड़ा के साथ "रास डांडिया" करने हो जाओ तैयार..

# Neeraj Makhija | 24 Sep, 2024

बिलासपुर//- नवरात्रि पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाटिया फ्यूल्स द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मेगा रास डांडिया इवेंट का आयोजन किया जा रहा हैं,आपको बता दे इस बार मेगा रास डांडिया में "मैंने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री एवं टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा" भी शहर वासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी,ज्ञात हो कि भाग्यश्री व मनारा पहली बार रास डांडिया में शामिल होने बिलासपुर आ रही हैं..

देखा जाए तो भाटिया फ्यूल्स के इस मेगा रास डांडिया का शहर सहित आस पास के लोगों को हर साल इंतजार रहता है और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व पर प्रदेश के सबसे बड़े इवेंट मेगा रास डांडिया में देश के प्रख्यात टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्री कलाकार फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी खेल मैदान में शिरकत करते हैं..

वही इस बार नवरात्रि पर्व में 6-7 एवं 8 अक्टूबर को फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी खेल मैदान में शहर के युवा, युवतियों एवं परिवार के सदस्य रास डांडिया में शामिल होंगे साथ ही सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म "मैंने प्यार किया" की हीरोइन देश की मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री बिलासपुर आ रहीं हैं,फिल्म कलाकार भाग्यश्री के अलावा, फिल्म अभिनेत्री एवं बिग बॉस की रनर अप एवं टीवी कलाकार, मनारा चोपड़ा नवरात्रि पर्व में इस बार फाउंडेशन क्रिकेट अकैदमी खेल मैदान में शहर वासियों के साथ एक पारिवारिक माहौल में रास डांडिया करेंगी..

यह दोनों कलाकार पहली बार शहर आ रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा इवेंट रास डांडिया में शहर वासियों के साथ एक पारिवारिक माहौल में सब मिलकर शहर वासियों के साथ गरबा करेंगे। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में नवरात्रि पर्व में रास डांडिया की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।

यहां पर विशाल पंडाल एवं मंच बनाया जा रहा है। आकर्षक विद्युत सजावट भी की जाएगी। नवरात्रि के पहले रास डांडिया में शामिल होने युवाओं महिलाओं तथा परिवार के सदस्यों को यहां प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर द्वारा डांडिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पिछले 7 साल से आयोजित होने वाले रास डांडिया में देश के जाने-माने टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्रियां, मशहूर सिंगर भी शामिल होते हैं...

Banner