NSUI नेता लकी मिश्रा और साथियों पर केस दर्ज,छात्रहित के मुद्दों को लेकर गए थे DEO से मिलने..

# Neeraj Makhija | 04 Aug, 2024

डेस्क//; छात्र नेता व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा सहित साथियों पर शासकीय काम मे बाधा पहुँचाने का मामला दर्ज कर लिया गया हैं...

ज्ञात हो कि बीते दिनों एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस का घेराव करते हुए, उनके नदारद होने पर लापता का पोस्टर उनके चेयर पर लगा दिया था,इसके बाद अब उसे मामले में एनएसयूआई के छात्र नेता लक्की मिश्रा और उनके साथियों पर सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है,

दरअसल बीते दिनों एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए बताया था कि, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू से विगत 7 दिनों से इन्हीं समस्याओं को लेकर मिलना चाह रहा था लेकिन वह लगातार मुझे घूमाते रहे हैं और खिलाड़ियों और उनके पालकों को परेशान करते रहें आज भी 3:00 से लेकर 7:00 तक पूरे एनएसयूआई के छात्र नेता प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की शुशांक मिश्रा समेत दर्जन भर छात्र नेताओ ने जिला शिक्षा का कार्यालय में इंतजार करते रहे उसके बाद भी उनके द्वारा फोन उठाया गया ना ही कार्यालय आकर समस्याओं का निराकरण किया गया..

जिसके बाद इसके विरोध में एनिवर्सरी के छात्र नेताओं ने लापता का स्टीकर पूरे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगा कर के भी विरोध किया गया..

जिला शिक्षा अधिकारियों की हटधर्मिता ही है कि विगत 2 वर्षों से एक व्हीलचेयर में बैठने वाले व्यक्ति को खेल जैसे महत्वपूर्ण पद में बैठा कर कार्य लिया जा रहा हैं प्रभारी सहायक जिला के अधिकारी बना करके बैठाया गया है जिस के कारण जिला स्तरीय खेल हमेसा विवाद में रहता है और इन विवादो के कारण जिला शिक्षा अधिकारी एवम प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी का कलेक्टर तक खिलाड़ियों के द्वारा शिकायत किया गया है.

 वही इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, वह न्यायालय गए थे और इस दौरान इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारी लकी मिश्रा अपने साथियों के साथ जबरदस्ती उनके कार्यालय में घुसकर उनके लापता होने का पोस्टर उनकी कुर्सी में लगा दिया..

पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है..

Banner