सर्विसिंग सेंटर के पीछे जमी थी जुआरियो की महफ़िल..

# Neeraj Makhija | 28 Jul, 2024

बिलासपुर/- सर्विसिंग सेंटर के समीप जुआ खेल रहे 7 लोगो को पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है,उक्त पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है,बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियो से पुलिस ने 60,200 रुपये जप्त किया हैं ..

आपको बताते चले कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार सहित जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था..

इसी तारतम्य में रविवार को सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की थाना क्षेत्रान्तर्गत तिफरा स्थित श्रीराम सर्विसिंग सेन्टर के पीछे कुछ जुआडियान रुपये पैसो में हारजीत का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे है..

वही सूचना के बाद तत्काल टीम द्वारा मौके पर पहुँच घेरा बंदी कर जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ा जिनके कब्जे से 60200 रुपए भी जप्त किए गए,वही पकड़े गए सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई..

उक्त पूरे प्रकरण में निरीक्षक विजय चौधरी , प्र.आर विरेन्द्र धनकर , विजय कुमार शर्मा , आरक्षक- चंद्रकांत निर्मलकर , विनोद कुमार सूर्यवंशी, रवि शंकर यादव, ऋषि , सतीश भई , देवेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही..

पकड़े गए आरोपियों के नाम..

 1 विकास वर्मा पिता दिलीप सिंह वर्मा उम्र 24 साल निवासी बछेरा पारा बदगद झाड के पास थाना तिफरा थाना सिरगिटटी

2. राजेश साहू पिता गोर्वधन साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम भैरोनगर थाना सिरगिटटी

3. दुर्गेश गुप्ता पिता परसराम गुप्ता उम्र 50 साल निवासी महाराणा प्रतात नगर थाना सिविल लाईन

4. दुर्गेश कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 32 साल निवासी हाई स्कूल के पास तिफरा थाना सिरगिटटी

5. रवि भोई पिता मुन्ना भोई उम्र 28 साल निवासी तिफरा कालिका नगर थाना सिरगिटटी

6. प्रदीप रजक पिता केशव रजक उम्र 32 साल निवासी सब्जी मंडी गेट के सामने तिफरा थाना सिरगिटटी

7. विशाल दुबे पिता उत्तम दुबे उम्र 32 साल निवासी बाजार चौक स्टेश्नरी के पास तिफरा थाना सिरगिटटी

Banner