मुख्य मार्ग पर स्थित ज्वैलरी दुकान में अज्ञात चोरों का धावा,परिवार सहित सगाई कार्यक्रम में होने गए थे शामिल..

# Neeraj Makhija | 16 Jul, 2024

सीपत - सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड बलौदा बिलासपुर मार्ग पर हंसा पेट्रोल पंप स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने सोना, चांदी नगदी सहित लगभग 25 लाख से अधिक की संपति को चोरी कर लिया है। वही सूचना के बाद मौके पर सीएसपी उदयन बेहार,सीपत पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर जांच कार्यवाही में जुटी हुई है

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपत के मेन रोड हंसा पेट्रोल पंप के पास दामोदर गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता की मकान है उसी मकान में दामोदर ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान का संचालन करते है। जो बीती शाम बिलासपुर अपने परिचित के यहां सगाई कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ गए हुए थे। रात्रि में कार्यक्रम के बाद दामोदर ज्वेलर्स के संचालक बिलासपुर से वापस रात 3बजे अपने घर लौटे दामोदर गुप्ता ने जैसे ही अपनी कार को अपने घर के पास पार्क की तभी देखा की इसके दुकान शटर की ताला टूटी हुई है और शटर ऊपर उठा हुआ है

 दुकान के संचालक जैसे ही कार से उतरने की कोशिश की तभी अचानक से उसके कार में पथराव होने लगा जिससे भयभीत होकर उन्होंने कार को अपने घर से दूर जाकर खड़ा कर दिया जिसके बाद डायल 112 सहित आसपास के अपने परिचितों को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिचित्तो और डायल 112 की टीम के पहले ही अज्ञात चोरों द्वारा नगदी समेत लाखो की संपति की चोरी कर मौके से फरार हो गए थे

जिसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को लगी तभी रात में ही सीएसपी उदयन बेहार सीपत पुलिस के साथ मौके पर पहुंच घर में लगे सीसी टीवी को चेक किया गया जिसमे 2 अज्ञात नकाबपोश नजर आ रहे है जिन्होंने रात 1 बजकर 37 मिनट में दुकान का ताला तोड़ शटर को अटास अंदर प्रवेश किया जिन्होंने रात 3 बजे तक अंदर में ही सामानों की चोरी की घटना को अंजाम देते रहे।

वही मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस मौके पर जांच कार्यवाही में जुट गई है।

25 लाख से अधिक की चोरी

दामोदर ज्वेलर्स के मालिक दामोदर गुप्ता ने बताया की उनके दुकान से लगभग 50 हजार नगदी समेत 30 किलो चांदी 20 तोला सोना की हुई चोरी हुई है जिसकी कुल संपत्ति 25 लाख से अधिक की है

 पुलिस गस्त प्वाइंट पर चोरों ने धावा बोला व्यापारी सन्न

चोरी को अंजाम देने वाले चोरों ने पुलिस के चुनौती पेश कर दी है फिरहाल चोरी का वारदात को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी करने से पहले चोरों ने दुकान के आस पास की रेकी कर चोरी का समय ढूंढ निकाला l चोरी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें स्थानीय जानकर लोगों का हाथ भी होने से इंकार नही किया जा सकता l

Banner