दुकानदारी में नहीं निभाई यारी, समोसा नहीं दिया उधारी,पड़ गया उसको भारी..

# Neeraj Makhija | 09 Jun, 2024

डेस्क//- उधारी में समोसा ना देना होटल संचालक को महंगा पड़ गया पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का है उक्त घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है..

बताते चले आपको कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में रहने वाले राकेश जय मां संतोषी होटल का संचालन करता हैं,उसने थाना पहुँच मामला दर्ज करवाया कि रोज की तरह सुबह 11:30 बजे वह अपने होटल में था,इसी उसी दौरान पप्पु देवांगन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में होटल आया और चार समोसा उधारी में मांगने लगा,जब दुकान संचालक राकेश द्वारा उधारी न देने की बात कही तो पप्पु ने गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट की जिससे उसे चोट लगी हैं,बहरहाल पुलिस ने उक्त घटना में मामला दर्ज कर लिया हैं..

Banner