ढाबा में घुसकर संचालक पर युवकों ने किया जानलेवा हमला..

# Neeraj Makhija | 31 May, 2024

डेस्क//- रतनपुर रोड स्थित ग्लोरी फैमिली ढाबा के संचालक पर दो युवकों ने गुरुवार की देर रात चापड़ से जान लेवा हमला कर दिया,यह पूरी वारदात को नहीं थाना क्षेत्र की है..

आपको बताते चले कि पुराने रंजिश को लेकर कुदुदंड निवासी आयुष काले और अंकित वाघर व उनके साथी ढाबा संचालक मौके की ताक में थे,बताया जा रहा हैं कि पिछले कुछ दिनों से वे ढाबा संचालक की रैकी भी कर रहें थे,वही दो दिन पहले कार से ढाबा रैकी करने भी आए थे..

वही इसके बाद सीधे बीती रात्रि गुरुवार रात्रि को तकरीबन 11:00 बजे दोनों चापड़ लेकर ढाबा में घुसे काउंटर के पास खड़े ढाबा संचालक निवासी लवी भोंसले पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया...

वही जब लवी जान बचाने के लिए झुका तो चापड़ उसके सिर,आंख के ऊपर,कान और माथे पर जा घुसा,जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.. बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं...

Banner