जमीन विवाद पर कोटवार ने पूर्व महिला सरपंच पर मारपीट करते हुए चढ़ाया ट्रैक्टर..

# Neeraj Makhija | 30 May, 2024

डेस्क //-  जमीन विवाद के चलते पूर्व महिला सरपंच की पिटाई करते हुए कोटवार व उसके बेटों ने महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया,घटना में गंभीर रूप से घायल 2 महिलाओं को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, वही कोटवार व उसके बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया..

आपको बताते चले की बिलासपुर के तखतपुर में जमीन विवाद के चलते दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। कोटवार ने अपने दो बेटों व भतीजे के साथ मिलकर पूर्व महिला सरपंच से मारपीट करते हुए उस पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजा में आबादी जमीन पर गांव की पूर्व सरपंच बालका कोल का परिवार पिछले 25 सालों से काबिज है। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए कोटवार वीरेंद्र रजक अपने दो बेटे व भतीजे को लेकर ट्रेक्टर के साथ पहुंचा था। वह जमीन पर ट्रेक्टर चला रहा था। जिसका विरोध करने बालका कोल अपनी महिला रिश्तेदार के साथ पहुंची थी। तब दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पूर्व महिला सरपंच बालका कोल के साथ ही उसकी रिश्तेदार अलका कोल के साथ कोटवार वीरेंद्र रजक ने अपने बेटों व भतीजे के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इसके बाद कोटवार ने पूर्व महिला सरपंच बालका कोल पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। जिसकी चपेट में आकर बालका के साथ उसकी रिश्तेदार अलका कोल घायल हो गए। दोनों को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने कोतवाल वीरेंद्र रजक की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने फिर तखतपुर थाने का घेराव कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए तखतपुर पुलिस ने कोतवाल वीरेंद्र रजक उसके दो बेटे व भतीजे के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी भी कर ली।

Banner