वन विभाग व नगर निगम टीम की ऐसी लापरवाही बन सकती हैं बड़ी दुर्घटना का कारण..

# Neeraj Makhija | 27 May, 2024

डेस्क//- बिलासपुर के सकरी स्थित नेचर सिटी में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब एक घर में सरीसृप(चारघोड़िया) देखा गया,बताया जा रहा हैं कि जरा सी लापरवाही होती तो वह कई लोगो को नुकसान पहुँचा सकता था पर वाह रे वन विभाग और निगम की टीम लोगो ने जब इस बात की जानकारी उन्हें दी बावजूद उसके देर रात तक वहां कोई नही पहुँचा,जिससे क्षेत्र व डर का माहौल बना हुआ था..

आपको बताते चले कि दरअसल सकरी के नेचर सिटी के मकान नम्बर A 119 में बीती शाम अचानक सरीसृप (चारगोडिया) घुस गया,जिसे देखकर परिवार वाले डर गए इतना ही नहीं पास में खेल रही बच्ची को किसी तरह उन्होंने मौके से हटाया..

देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और सरीसृप को बिना किसी नुकसान पहुंचाएं पकड़ा जाए,इसलिए उन्होंने तत्काल वन विभाग और नगर निगम के टीम को सूचना दी लेकिन देर रात तक दोनों ही विभागों की टीम मौके पर नहीं पहुंची ऐसे में पूरे इलाके में डर का माहौल बना रहा वही लोग अपने बच्चों को लेकर कमरे के अंदर दुबकने को मजबूर रहे..

वही देखा जाएं तो रेस्क्यू टीमों की इस तरह की लापरवाही कहीं ना कहीं बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं,इसलिए इन विभागों के अधिकारियों को टीम पर कड़ाई रखने की जरूरत है ताकि रेस्क्यू टीम का ढुल मूल रवैया किसी की जान पर जोखिम न बन जाए..

Banner