आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज करने वाले खाद्य निरीक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित..

# Neeraj Makhija | 20 May, 2024

बिलासपुर//- आम जनता की समस्या को नजरअंदाज करने वाले खाद्य निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।। आम जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं करने की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम की शिकायत पर जांच करवा रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अवनीश शरण ने यह कार्यवाही की है..

 कोटा ब्लॉक में शेख अब्दुल कादिर खाद्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। उन्होंने अपने प्रभार क्षेत्र अनुविभाग कोटा के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का सतत निरीक्षण नहीं किया। इसके अलावा उन पर आम जनता की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखना तथा राशन संबंधित उनकी परेशानियों का निराकरण नहीं करने की शिकायत कलेक्टर अवनीश शरण को प्राप्त हुई थी। कलेक्टर ने इसकी जांच कोटा एसडीएम से करवाई..

 कोटा एसडीएम से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय खाद्य शाखा नियत किया गया है।

Banner