चेट्री-चंद्र के उपलक्ष्य में सिंधी समाज का बिलासपुर में पहली बार होगा मेगा इवेंट...

# Neeraj Makhija | 05 Apr, 2024

डेस्क/-  भारतीय सिन्धु सभा, बिलासपुर व अन्य सामाजिक संस्थाएँ भारतीय सिन्धु सभा (महिला विंग),सेंट्रल युवा विंग व महिला विंग , के द्वारा पूज्य सिंधी सेण्ट्रल पंचायत बिलासपुर के नेतृत्व में सँयुक्त रूप से चेट्री-चंद्र के पूर्व 7 अप्रेल 2024 रविवार को शाम 6 बजे सिंधी समाज के लिए कुंदन पैलेस ,श्रीकांत वर्मा मार्ग ,बिलासपुर में एक मेगा इवेंट का प्रोग्राम रखा गया है..

भारतीय सिन्धु सभा के महामंत्री राम सुखीजा ने बताया कि बिलासपुर में इस तरह का इवेंट सिंधी समाज द्वारा पहली बार किया जा रहा है जिसमे अपने सनातन धर्म,संस्कृति,रीति रिवाज,खान पान , व महापुरुषों के जीवन की जानकारी के साथ साथ सभी आयु वर्ग के बच्चों,युवाओं,बुजुर्गों व माताओ बहनों के लिए मेगा इवेंट *" सिंध-जो-मेलो "* म्यूजिक,मस्ती,फूड,एवं फन वर्ल्ड का कार्यक्रम रखा गया...

जिसमे समाज की सभी 15 वार्ड पंचायत,समस्त सामाजिक संस्थाओ के साथ साथ लगभग 5000 लोग इस म्यूजिकल व फूड इवेंट का मजा लेंगे। बच्चों के लिए विशेष रूप से गेम जोन भी बनाया गया है व मुख्य रूप से युवाओं के लिए फेस्ट का आयोजन किया गया है...

Banner