आखिर ऐसा कर दिया बिलासपुर के युवकों ने कि पुलिस को करना पड़ा उन्हें गिरफ्तार..

# Neeraj Makhija | 29 Mar, 2024

बिलासपुर /- बिलासपुर व कटघोरा के युवकों ने होलिका दहन की रात जमकर उत्पात मचाया बताया जा रहा है कि चार युवकों ने मिलकर भांटापारा के मुखर्जी वार्ड में खड़ी बलेनो गाड़ी में आग लगा दी,और इसी दौरान युवकों की वारदात वहा लगे कैमरे में कैद हो गई,जिसके बाद पुलिस इन युवकों को पातासाजी में जुटी हुई थी,सिसिटिव के आधार पर युवकों की पहचान की गई और आरोपी चारो युवकों को भाटापारा शहर की पुलिस ने गिरिफ्ञार कर लिया है,पकड़े गए युवको में से 3 बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे है

बताते चले आपको कि प्रार्थी अनिरुद्ध शर्मा निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24.03.2024 को होलिका दहन पर्व के दिन अपनी ग्रे कलर का बलेनो वाहन क्र. CG12 BC 2831 को घर के बाहर खड़ी किया था, कि रात्रि 02:00 बजे लगभग पड़ोसी द्वारा घर में आवाज देकर बताया गया, कि मेरे कार में आग लगी है, तथा कार जल रही है...

जिसके बाद आसपास मौजूद पड़ोसियों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरीके से जल चुकी थी वही मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी...

प्रकरण में पुलिस द्वारा कार में आग लगाने वाले एवं प्रकरण के संबंध में जांच तस्दीक कार्यवाही प्रारंभ किया गया,पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार में आग लगाने वाले अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया,टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया।

घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विश्लेषण व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे इसी बीच प्रार्थी से पूछताछ पर यह पता चला कि जिला बिलासपुर निवासी निलेश डिगसेना द्वारा पिछले माह फरवरी में परिवारिक बात को लेकर घर आकर हम लोगों को देख लेने की धमकी दिया गया था,साथ ही पुलिस को प्रार्थी के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर देखने पर पता चला कि 02 व्यक्ति कार में आग लग रहे हैं जिनके नाम क्रमशः राहुल कर्ष एवं कमल गुप्ता है तथा पास ही 02 अन्य आरोपी कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिनके नाम निलेश डिगसेना एवं गौरव खूंटे हैं,चारों व्यक्ति लाल रंग का स्विफ्ट कार क्र. CG10BC 7186 में आए थे तथा कार में आग लगाने के पश्चात चारों आरोपी भाग गए,इस दौरान CCTV फुटेज में आरोपियों की पुख्ता पहचान होने पर थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जिला बिलासपुर स्थित आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दिया गया तथा सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं..

वही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ पर उन्होंने पुराने परिवारिक बात को लेकर होलिका दहन की रात कार में आग लगाना स्वीकार किया है,

प्रकरण में पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उनके नाम..

1. राहुल कर्ष पिता कांतिलाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम मोपका, चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

2. कमल गुप्ता पिता ध्रुव कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मोपका चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

3. निलेश डिगसेना पिता रमेश डिगसेना उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मोपका, चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

4. गौरव खूंटे पिता उदय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ढेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा

Banner