बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया होली मिलन का आयोजन,अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर खेले रंग-गुलाल..

# Neeraj Makhija | 27 Mar, 2024

बिलासपुर /- पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा होली पर्व के दौरान क़ानून/सुरक्षा व्यवस्था को लगन एवं मेहनत से ड्यूटी कर शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया,तो वही होली पर्व के दूसरे दिन दिनांक 26/3/24 को पुलिस ऑफ़िसर्स मेस ,पुलिस लाइन, समस्त थाना चौकी में पुलिस होली हर्षोल्लास से मनाया गया...

जिसमें पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएँ दी,अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई देकर ख़ुशी मनाये...

इस दौरान उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)बिलासपुर, श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर,अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर, नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर, पूजा कुमार भापूसे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, उमेश प्रसाद गुप्ता अधीक्षक सिविल लाइन, निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा ,सिद्धार्थ बघेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू, उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, डी आर टंडन उप पुलिस अधीक्षक अजाक, अनीता प्रभा मिंज उप पुलिस अधीक्षक iucaw ,अजय कुमार आईपीएस प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक , श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, सहित शहर के थाना चौकी प्रभारी एवं अन्य अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे...

Banner