असगर अली स्मृति अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के 25वें वर्ष का आगाज 11 मार्च को...

# Neeraj Makhija | 08 Mar, 2024

बिलासपुर/- असगर अली स्मृति अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के 25वें वर्ष का आगाज 11 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच रघुराज सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे,आपको बता दे इस टूर्नामेंट में बिलासपुर, रायपुर के अलावा अकोला महाराष्ट्र,रायगढ़,रांची,दुर्ग पाटन सहित कुल 16 टीमें भाग लेंगी..

 भुट्‌टो राज ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाता है,विजेता टीम को 2 लाख 11 हजार रुपए की नगद राशि के साथ ट्राॅफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 1 लाख 11 हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी...

मैन आफ दी सीरीज चुने जाने वाले खिलाड़ी को 25 हजार रुपए की नगद राशि के साथ कप दिया जाएगा। हर मैच में मैन आफ द मैच दिया जाएगा। टूर्नामेंट की एंट्री फीस 11 हजार रुपए रखी गई हैं...

Banner