भारतीय सिन्धु सभा द्वारा "चेट्री चंद्र" से पूर्व "सिंध का मेला" आयोजन को हुई सहमति..

# Neeraj Makhija | 25 Feb, 2024

बिलासपुर/- भारतीय सिन्धु सभा द्वारा चेट्री चंद्र से पूर्व सिंध का मेला का आयोजन किया जाएगा,उक्त फैसला आज बैठक के दौरान लिया गया...

बताते चले आपको शनिवार 24 फरवरी शहर के होटल बंसीवाला में भारतीय सिन्धु सभा बिलासपुर शाखा की आम बैठक हुई, बैठक की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष शंकर मनचन्दा द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुवात की गई व सर्वप्रथम सिंधी समाज के ईष्ट देव श्री झूलेलाल सांई का स्मरण करते हुए संस्था में शामिल हुए नए सदस्यों धीरज रोहरा,CA कमल बजाज,विनोद जीवनानी का स्वागत किया गया व संस्था के संरक्षक श्री देवीदास वाधवानी जी आकस्मिक निधन होने पर उनको श्रद्धांजलि दी गई...

इसके पश्चात संस्था के नए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई व आगामी अप्रेल माह में चेट्री चंद्र पर्व के पहले " सिंध का मेला " का आयोजन करने पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई,बैठक में सभी का स्वागत व आभार प्रदर्शन महामंत्री राम सुखीजा द्वारा किया गया...

बैठक में पूज्य सिंधी सेण्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष धनराज आहूजा,रमेश लालवानी,किशोर गेमनानी,मनोहर पमनानी,हरीश भागवानी,नानक खटूजा,हरीश भागवानी,अमर चावला, दयानंद तीर्थनी,धीरज रोहरा,अमर पमनानी,अभिषेक विधानी,कैलाश आइलानी,डॉ सतीश छुगानी,हुन्दराज मोटवानी,रमेश मेहरचंदानी,सतीश लाल,गुरबक्श जैसवानी, मोहन जैसवानी, मोहन मोटवानी, राम लालचंदानी,मुकेश विधानी, प्रताप आइलानी,हरगुन कारड़ा,दिलीप मनवानी,CA कमल बजाज,विनोद जीवनानी,संतोष बुधवानी,हरीश कोडवानी,भरत आडवाणी,सोनू गांधी,राम चावला,जगदीश जिज्ञासी,जगदीश नागदेव,इत्यादि सदस्य शामिल रहें...

Banner