भू-माफ़िया नवल शर्मा के हौसलें अब हो रहें पस्त..

# Neeraj Makhija | 19 Feb, 2024

बिलासपुर/- बिना लेआउट अनुमोदन के अवैध प्लाटिंग पर निगम का बुलडोजर चल रहा है,मोपका ने बीते दिनों भी मौपका में 8 एकड़ जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग सीसी रोड नाली व बाउंड्री वालों को तोड़ने की कार्यवाही की गई....

बताते चले आपको नगर निगम में शामिल नए क्षेत्र में मोपका चिल्हाटी मंगला घुरु में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की गई है डिप्टी सीएम नगरी निकाय मंत्री ने सभी निकाय क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग रोकने व कार्यवाही के निर्देश दिए हैं,तो वहीं मंत्री के फरमान के बाद से ही कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त ने राजस्व व निगम अमले को अभियान चलाकर कार्यवाही करने को निर्देशित किया है...

मालूम हो कि सप्ताह भर से मोपका क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसमें अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफिया में हड़कंप सा मचा हुआ है...

बिना ले आउट अनुमोदन के मोपका व चिल्हाटी में अवैध स्टार्टिंग के उद्देश्य से बनाई गई सीसी सड़क को उखाड़ा गया,इस प्रकार अवैध प्लाटिंग के चारों ओर भूमि में की गई प्रीकास्ट बाउंड्री वॉल को भी हटाया गया...

इस दौरान भवन अधिकारी सुरेश शर्मा,जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव,अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा,उप अभियंता कुमारी शशि वारे,जुगल किशोर सिंह जोन क्रमांक 7 के ऊप अभियंता कुमारी प्रीति कवंर और कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे...

इन्होंने की थी अवैध प्लाटिंग...

मोपका में कु.ऊमा देवांगन पिता राजेन्द्र देवांगन,एहसानुल हक,द्वारा खसरा क्र 2508/1 च 2508/2 क्षेत्रफल लगभग 0.21,,0.52 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी,अवैध प्लाटिंग की सीसी सड़क को उखाड़ा गया उसी प्रकाश अवैध प्लाटिंग के चारो और भूमि में कई गई प्रिकॉस्ट बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त किया गया.. वही चिल्हाटी में वृहद पैमाने पर खसरा क्र 224/507,224/555,224/558,224/556,224/508,224/560,224/559,224/509,224/513,216/2216/3,223/1,216/1,223 क्षेत्रफल लगभग 2.5 हे 7.3 एकड़ पर भू-माफिया नवल किशोर शर्मा,प्रवीण देवांगन,ललित कुमार देवांगन,भुनेश्वर प्रसाद,मिथिलेश जायसवाल, धीरज कुमार देवांगन,शैलेन्द्र सिंह,गणेश राम साहू,जीवन लाल राय, शैलेश त्रिवेदी,संदीप दुबे,संजय जैन,ज्ञानेश्वर रामटेके व अन्य लोगो द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसमे अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला...

पूर्व में भी हैं मामला दर्ज,कार्यवाही न होने से है हौसला बुलंद...

मालूम हो कि कार्यवाही के दौरान भू-माफिया नवल किशोर शर्मा पर वर्ष 2016 से थाना सिविल लाइन में कोर्ट के आदेश उपरांत धारा 420,467,468,471 व 120बी के तहत मामला पंजीबद्ध हैं,बावजूद आज दिनांक तक उसपर कार्यवाही न होने से उसके हौसले बुलंद हैं और अभी भी क्षेत्र में बेधड़क अवैध प्लाटिंग का कार्य जारी हैं,जिसका उदहारण एक बार फिर देखने को मिला,बहरहाल देखने की बात होगी की आखिर पुलिस इसपर कार्यवाही कब करती हैं...

Banner