जोनल अधिकारी ट्रेनी डीएसपी रोशन आहूजा द्वारा हेवेंस पार्क पब में की गई सरप्राईज चेकिंग

# Neeraj Makhija | 11 Feb, 2024

बिलासपुर/- देर रात तक बिलासपुर के नामी होटल "हैवेंस पार्क" के डिस्को में थिरक रहे यंगर्स के मौज मस्ती में तब खलल पड़ी जब ट्रेनी डीएसपी रोशन आहूजा होटल पहुंचे वहां पर होटल के मैनेजर से इतनी रात तक होटल का संचालन कराए जाने को लेकर सवाल पूछा मैनेजर ने डीएसपी से बदतमीजी की जिसके बाद ट्रेनि डीएसपी ने पुलिस गाड़ी बुलवाकर यंगर्स,होटल के मैनेजर,रिसेप्शनिस्ट एवं अन्य स्टाफ को थाना भेजवाया...

मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि शनिवार को जोनल अधिकारी प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा द्वारा होटल हेवेंस पार्क में संचालित पब की सरप्राईज चेकिंग की गई जहां पब संचालित रहने के समय समाप्त होने के बाद भी पब में कार्यक्रम संचालित था जिनको इतनी रात में पब संचालित रहने के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाद विवाद करने लगे...

जिसके बाद उक्त संबंध में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन संदीप पटेल (आईपीएस) को अवगत कराने पर उनके द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य को तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही करने निर्देशित करने पर उपरोक्त तीनों व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है...

वही इसके साथ ही बार संचालक के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है

इनके विरुद्ध कार्यवाही...

01. कुंदन श्रीवास पिता जीवनलाल श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी टेलीफोन एक्सचेंज रोड बिलासपुर

02. कमल लछवानी पिता राजेश लछवानी उम्र 30 वर्ष निवासी जबडापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

03. अमर दास मानिकपुरी पिता प्रयाग दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमोरा हाल कीर्ति नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर...

Banner