देर रात भी धड़ल्ले से चल रहा था "होटल हैवंश पार्क" के डिस्को में युवक युवतियां का थिरकना..

# Neeraj Makhija | 11 Feb, 2024

बिलासपुर/- देर रात तक बिलासपुर के नामी होटल "हैवेंस पार्क" के डिस्को में थिरक रहे यंगर्स के मौज मस्ती में तब खलल पड़ी जब ट्रेनी डीएसपी रोशन आहूजा होटल पहुंचे वहां पर होटल के मैनेजर से इतनी रात तक होटल का संचालन कराए जाने को लेकर सवाल पूछा मैनेजर ने डीएसपी से बदतमीजी की जिसके बाद ट्रेनि डीएसपी ने पुलिस गाड़ी बुलवाकर यंगर्स,होटल के मैनेजर,रिसेप्शनिस्ट एवं अन्य स्टाफ को थाने भिजवाया..

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब जोनल गस्त पर निकले ट्रेनी डीएसपी रोशन आहूजा की नजर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड़ पर हैवंस पार्क होटल पर पड़ी, जैसे ही डीएसपी अपने ड्राइवर के साथ सिविल ड्रेस में होटल के बार में पहुंचे वहा देखा कि रात करीब दो बजने को आ गया था और धड़ल्ले से बार और उससे लगे डिस्को थेक में शहर के युवक युवतियों की टोली टल्ली होकर झूम रहे थे..

बताया जा रहा है कि पहले तो डीएसपी और उनके ड्राइवर को सिविल ड्रेस में देखकर किसी ने पहचाना नहीं वही जब डीएसपी ने इतनी देर तक बार खोले रखने का कारण पूछा तो मैनेजर उनसे उलझ गया जिसके बाद बिना देरी किए डीएसपी ने अपना तेवर बदला और सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम को फ़ोन कर मौके पर बुलाया और नशे में झूमते यंगर्स को शांत करा एक साइड किया और समझाइश देकर रवाना कर दिया इधर पुलिस से हुज्जत कर रहे बार मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और एक अन्य बार के स्टाफ को थाने भिजवा दिया,बहरहाल अब देखने की बात होगी कि इनपर क्या कार्यवाही होती हैं....

सीएम के आईजी – एसपी कॉन्फ्रेंस का दिखा असर.

मालूम हो कि शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश के आईजी एसपी की मीट में अवैध कारोबार करने वालो पर नकेल कसने सख्त हिदायत दी थी,जिसका पहला असर डीएसपी रोशन आहूजा की इस कारवाई से जिले में देखने को मिला...

Banner