ज़िले के कप्तान संतोष कुमार सिंह हुए रिलीव,अब संभालेंगे राजधानी रायपुर की कमान..

# Neeraj Makhija | 05 Feb, 2024

बिलासपुर /- जिले के कप्तान 2011 बैच के आईपीएस संतोष कुमार सिंह सोमवार शाम ही रायपुर के लिए रिलीव हो गए,तो वही बिलासपुर के नए कप्तान रजिनेश सिंह 17 फरवरी को ज्वाइन करेंगे,सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनका जिले में 1 साल का कार्यकाल संतोषप्रद रहा..

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों आम जनता, पत्रकारों सहित सभी का उन्हें अच्छा सहयोग व प्यार मिला है,विधानसभा चुनाव को उन्होंने एक बड़ी चुनौती माना और कहां की सब के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.इसके साथ ही निजात अभियान को बड़ी सफलता बताते हुए उन्होंने क्राइम कण्ट्रोल कि बात कही....

इससे पहले श्री सिंह कोंडागांव, नारायणपुर, महासमुंद, कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर की कमान संभाल चुके हैं तो वहीं अब वे प्रदेश की राजधानी रायपुर की कमान संभालेंगे...

एसपी संतोष सिंह का संदेश...

बिलासपुर पदस्थापना के दौरान आप सभी बिलासपुरवासियों से बहुत स्नेह और सम्मान मिला। मीडिया के सभी साथियों को विशेष धन्यवाद। टीम बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी और जवानों को शानदार सहयोग के लिए आभार और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएँ..

Banner