अनियंत्रित माजदा ने घर के बाहर बैठी युवती को लिया चपेट में,मौके पर मौत..

# Neeraj Makhija | 23 Jan, 2024

डेस्क/- बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं,बताया जा रहा हैं कि घर के पास बैठी युवती को दौरान तेज नियंत्रित माजदा ने उसे चपेट में ले लिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई,उक्त पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है...

दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती को अनियंत्रित माजदा ने अपनी चपेट मे ले लिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना ग्राम कोरमी कुम्हारपारा का है जहां रहने वाले पन्ना राम धूरी की बेटी अन्नपूर्णा धूरी उम्र 20 वर्ष अपने घर के पास ही बैठी हुई थी,इसी दौरान CG10AR0933 का ड्राइवर लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से अपनी माजदा को भगाते आया और इसी बीच पन्नाराम धूरी के घर के दिवार मे अनियंत्रित होकर घुस गया जहां उसकी बेटी भी बैठी हुई थी वो भी गाडी के चपेट मे आ गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड दिया

घटना के बाद से गांव मे तनाव की स्थिति बन गई,जिसके बाद सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।वही मौके पर पुलिस पंचनामा कार्यवाही मे जुटी है और गांव वालो की मांग पर गाडी मालिक से मुआवजा की मांग की जा रही है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Banner