रिवर व्यू के करीब दिन दहाड़ें चाकूबाजी को अंजाम दे तीन युवक फ़रार..

# Neeraj Makhija | 16 Jan, 2024

बिलासपुर/- बिलासपुर में अपराधियो के हौसले इतने बुलंदियों पर हैं कि उनमें कानून नाम का भय कहीं दिखाई नही पड़ता हैं,तो वही चाकूबाजी तो अब आम बात हो गई हैं,छोटी छोटी बात पर चाकूबाजी होना जैसे बिलासपुर में साधारण हैं बतातें चले आपको बिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना देखने को मिली हैं जिसमें 3 युवकों ने गोड़पारा रिवर व्यू रोड के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए,जानकारी के अनुसार युवक की पहचान राहुल यादव पिता संतोष यादव के रूप में हुई है..

बताया जा रहा हैं कि उक्त घटना में घायल युवक राहुल हाथ व कान के पीछे लगा हैं,जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया हैं... वही आरोपी युवको की पहचान गौरव चौहान, शंकर और मोनू के रूप में की गई है,

फ़िलहाल पीड़ित युवक को ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है,वही घायल युवक की बहन राधा यादव ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की तलाश में जुट गई है...

Banner