सरकार तो बदल गई पर गुंडागर्दी थमने का नही ले रही नाम,व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा - तू न सुने तो कौन सुनेगा..

# Neeraj Makhija | 15 Jan, 2024

बिलासपुर/-सरकार तो बदल गई पर शहर में गुंडागर्दी थमने का नाम ही नही ले रही हैं,असामजिकतत्वो के हौसले इतने बुलंदियों पर हैं कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नही हैं,ऐसा ही एक वीडियो फिर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं जिसमे एक दुकानदार की युवकों ने छोटी से बात पर लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 खोली में रहने वाले दिनेश मेहरचंदानी जो कि जरहाभांठा राजीव गांधी चौक के पास केक वाला दुकान संचालित करता हैं...

उसने पुलिस को बताया कि रविवार रात्रि तकरीबन 9:15 बजे वे अपनी दुकान में बैठे थे,इसी दौरान जरहाभांठा में रहने वाले उमेश दुबे, पवन सूर्यवंशी, देव चरण उर्फ विशाल तथा उनका एक अन्य साथी मेरी दुकान में आये एवं शराब पीने के लिये मुझसे पैसे मांगने लगे जो कि पूर्व से ही शराब के नशे में धुत लग रहे थे,और पैसे न देने पर मुझे जान से मारने की धमकी एवं दुकान जला देने की धमकी देने लगे...

इस दौरान जब व्यपारी ने उन्हे समझाने की कोशिश की एवं पैसे देने से इनकार कर दिया तभी उपरोक्त चारो लोगो ने अश्लील गाली देते हुए एवं मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के एवं बेल्ट से मारने लगे जिससे व्यवसायी के सिर,चेहरा एवं पीठ में चोट लगी है..

 बहरहाल पुलिस ने उपरोक्त युवकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया हैं,देखने की बात होगी आखिर पुलिस इनपर क्या कार्यवाही करती हैं...

वही जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने व्यापारी सहित आम जन की सुरक्षा की करी अपील..

Banner