डाक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर आइएमए ने जताया विरोध..

# Neeraj Makhija | 02 Jan, 2024

बिलासपुर/- इलाज के दौरान लापरवाही के आरोप में चार डाक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आइएमए ने विरोध किया है। डाक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने आइजी अजय यादव और एसपी संतोष कुमार सिंह से मिलकर अपनी बात रखते हुए पूरे मामले की फिर से जांच की मांग की है,आइएमए की मांग पर अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है...

मालूम हो कि सरकंडा पुलिस ने अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दयालबंद के आदर्श कालोनी निवासी गुरवीन छाबड़ा की मौत के मामले में जांच के बाद चार डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मर्ग जांच के दौरान मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इधर इस पूरे मामले में आइएमए ने डाक्टरों के खिलाफ हुए कार्रवाई का विरोध किया है...

इसी कड़ी में डाक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आइजी अजय यादव से मिलने पहुंचा। डाक्टरों ने आइजी को बताया कि राज्य मेडिकल बोर्ड और विशेषज्ञों ने इलाज के दौरान डाक्टरों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने का अभिमत दिया है। इसके बाद भी चार डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आइएमए के सदस्यों ने पूरे मामले की फिर जांच कराने की मांग की है। डाक्टरों की मांग पर आइजी ने फिर से जांच का आश्वासन दिया है..

 प्रतिनिधिमंडल में आइएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा. विनोद तिवारी, डा. हेमंत चटर्जी, डा. शशिकांत साहू, डा. बल्लू दुबे, डा. देवेंद्र सिंह, डा. सुनील केडिया, डा. मनोज राय,डा. राजीव भांजा, डा. मनीष बुधिया, डा. संजय मेहता, डा. दीपक गुप्ता, डा. अशोक अग्रवाल, डा. एनके मोटवानी, डा. कलवानी, डा. संजय जैन, डा. श्रीकांत गिरी, डा. अमित वर्मा, डॉ. विजय कुपाटकर, डा. पवन अग्रवाल, डा. प्रदीप वर्मा, डा. अनुज मोहन उपस्थित थे।

Banner