जिम्मेदारी मिलते ही मुख्यमंत्री से मिलने "पहुना" पहुँचे पी दयानंद..

# Neeraj Makhija | 20 Dec, 2023

बिलासपुर/- जिम्मेदारी मिलते ही मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे पी दयानंद,बता दे आपको मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की,इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी...

 गौरतलब है कि श्री पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी सचिव पी. दयानंद को बनाया गया है। दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है

 इनके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के डॉ. सुभाष सिंह राज सहित 3 अफसरों को OSD नियुक्त किया गया है।पी दयानंद मूलतः बिहार राज्य के सासाराम जिले के रहने वाले हैं। वे 2006 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS हैं। बिलासपुर और कोरबा समेत 4 जिलों की कमान भी संभाल चुके हैं। उन्हें नक्सल क्षेत्र में काम करने का भी अनुभव है

 उन्होंने अपना प्रोबिशन पीरियड दंतेवाड़ा जिला पंचायत का CEO रहते हुए पूरा किया था। इसके बाद वे सुकमा के कलेक्टर बने। यहां उन्होंने एजुकेशन हब की नींव रखी। पी दयानन्द शांत लेकिन तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते हैं। प्रशासनिक कसावट की वजह से ही उन्हें बिलासपुर जैसे जिले की कमान संभालने का मौका मिला।

Banner