31वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन...

# Neeraj Makhija | 22 Nov, 2023

बिलासपुर/- 31वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉम्पिटिशन 2023 का आयोजन बुधवार की सुबह 11:00 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट ( हि .मां.) शहीद अविनाश शर्मा शा.उ.मा.वि. नूतन चौक, सरकंडा में किया गया...

इस कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर ग्रुप के कुल 58 बाल वैज्ञानिक ने भाग लिया जूनियर ग्रुप में चयनित दो समूह में प्रथम समूह से राशि सरकार व अल्पना कोरी, ड्रीमलैंड उ.मा.शा. सरकंडा ने द्वितीय समूह से दिव्यवीर सिंह व जिया खेमनानी, लर्नर इ.मि. स्कूल, कासिमपारा, का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु चयन किया गया है

इसी प्रकार सीनियर ग्रुप में तीन समूह का चयन किया गया है । जिसमें प्रथम समूह से लोकेश श्रीवास व राज निर्मलकर, शास. पूर्व माध्यमिक शाला जूना बिलासपुर, अथवा द्वितीय समूह से सौभाग्य मिश्रा व नैना तिवारी, ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु चयन किया गया।

निर्णायक मंडल में शासकीय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के प्रोफेसर डॉ.टी.डी. पांडेय,सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपम तिवारी तथा शा.उ.मा.वि. बानाबेल के व्याख्याता श्री मितेश कुमार नेमा ने चयन में अपने दायित्वों का निर्वहन किया इस कार्यक्रम के समापन में जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू ने सभी बाल वैज्ञानिकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं राज्य स्तर में चयनित समूहो को मोमेंटो प्रदान किया।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. अनिल तिवारी, सहायक जिला प्रयोजन अधिकारी, समग्र शिक्षा बिलासपुर, सेजस शा.क.उ.मा.वि. सरकंडा, के प्राचार्य श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया...

Banner