छठपूजा 2023 - नहाय-खाय के साथ आज से सूर्य उपासना का महापर्व प्रारंभ..

# Neeraj Makhija | 17 Nov, 2023

बिलासपुर/- 11 हजार दीपों से होगी अरपा मैय्या की आरती, दूधिया रोशनी से नहाया अरपा छठघाट बिलासपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छट पूजा कल से प्रारंभ होगा। अरपा छट घाट पर 11 हजार दीपों से अरपा मैय्या की आरती की जाएगी। नहाय खाय के साथ महापर्व प्रारंभ होगा। अरपा तट पर दुधिया रोशनी से सज चुका है। रंग-बिरंगी लाइट आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

बिलासपुर में रहने वाले पूर्वांचल वासियों द्वारा उसी उत्साह-उमंग के साथ छठ मनाया जाता है। छठ मनाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा पक्का छठघाट भी तोरवा में स्थित है। दीपावली के बाद छठ पूजा की तैयारी आरंभ हो चुकी है। अरपा छठघाट सज- धज कर तैयार हो चुका है। पिछले करीब महीनेभर से घाट की साफ-सफाई का जो काम आरंभ किया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है...

समिति के प्रमुख सदस्य

छठ महापर्व को लेकर समिति के प्रमुख सदस्य संरक्षक एचपीएस चौहान, एसपी सिंह, डा. बृजेश सिंह, वीएन झा, आरपी सिंह, कमलेश चौधरी, एसके सिंह ,लव कुमार ओझा, प्रवीण झा , विनोद सिंह, अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र कुमार दास, कार्यकारी अध्यक्ष अभय नारायण राय, उपाध्यक्ष जेएन सिंह, राकेश दीक्षित, गोपाल सिंह, बीआर मिश्रा, संजय सिंह राजपूत, सुधीर झा, सचिव विजय ओझा, कोषाध्यक्ष डा. कुमुद रंजन सिंह, दिलीप चौधरी, धनंजय झा, बीएन ओझा, बीबी तिवारी, मुन्ना सिंह, हरिओम दुबे, पंकज सिंह, मुकेश झा, प्रशांत सिंह समेत सभी सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं।

Banner