हाथों पे कलम नहीं ,हथियार रखते है हमसे न टकराना रे बाबा हम दुकान में घुसकर वार करते है..

# Neeraj Makhija | 07 Sep, 2023

बिलासपुर/- कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने साथ हुई मारपीट का रिपोर्ट लिखाना एक सेलून संचालक को महंगा पड़ गया हैं,बताया जा रहा हैं कि आरोपियों के दोस्तो ने सेलून संचालक की दुकान को तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे रुपयो को लूट लिया हैं...

बतातें चले आपको देखिए आप सीसीटीवी कैमरे में कैद इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे आरोपियों पर खून सवार है,वहः बेखौफ होकर किस तरह से हाथो में डंडा लिए ये आरोपी जूना बिलासपुर स्थित साई सेलून में तोड़फोड़ कर रहे हैं....

जहा उन्होंने सैलून के कांच को तोड़ा तो वही अंदर रखी कुर्सियों को भी तोड़ डाला और जब इतने से भी इनका मन नही भरा तो वे लोग ने दुकान के गल्ले में रखे पैसो को भी लूटकर ले गए यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी....

वीडियो में दिख रहें यह युवको के बारे में बताया जा रहा है कि हमलावर कतियापारा उदई चौक के रहने वाले साहिल,आयुष केंवट,साहिल निर्मलकर, रिशु सिंग ठाकुर और तरुण निर्मलकर है ये सभी आरोपी बताया जा रहा है कि कम उम्र हैं जो पड़ने लिखने की उम्र में गुंडा गर्दी करते हैं हाथो में पेन ना रखकर ये मारपीट के लिए डंडे रखते हैं इन डिफाल्टरों से मोहल्ले वासी भी परेशान हैं।

आप खुद देख सकतें हैं कि किस तरह छोटी सी विवाद पर सेलून जाकर तोड़फोड़ और लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान तो हो गयी है वही इस मामले की रिपोर्ट भी थाने में कर दी गयी है अब देखना होगा कि सिटी कोतवाली पुलिस कब तक आरोपियों को पकड़कर इन्हें सबक सिखाती है...

Banner