तेज रफ्तार हाइवा ने लिया बाइक को लिया अपनी चपेट में...

# Neeraj Makhija | 21 Aug, 2023

बिलासपुर/- सोमवार की तड़के सुबह शहर के दयालबंद में एक हाईवे ने बाइक सवार तीन लोगों (एक बाइक चालक और दो महिलाएं) को ठोकर मार दिया है,बताया जा रहा हैं कि इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है,यह पूरी घटना दयालबंद क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास की बताई जाती है...

उक्त पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक एक पुरुष बाइक पर दो महिलाओं को बिठाकर बिलासपुर से अकलतरा की ओर जा रहा था,उसी समय जानलेवा गति से आ रहे हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,जिससे एक महिला की मौके ओर मौत हो गई तो वही दो अन्य घायल हैं...

वही देखा जाए तो बिलासपुर में बहुत दिनों से रात के समय गिट्टी और रेत से भरे भारी वाहन जानलेवा रफ्तार से खर्राटे भरा करते हैं,जिन पर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं रहता,यही वजह हैं कि मुख्य मार्ग में स्थित घनी आबादी वाले इलाके से रात 9 बजे के बाद हाईवे समेत सभी भारी वाहनों को तूफानी गति से फर्राटा भरने की अनुमति देने के कारण कई दुर्घटनाएं होती हैं,इसके बाद भी प्रशासन में रोड में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगात,आखिर इनकी नींद कब खुलेगी यह तो वक्त ही बताएगा....

Banner